अनंत चतुर्दशी का व्रत 25 सितंबर को, पूजन का विशेष महत्व
कोडरमा, सितम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अनंत फल प्रदान करने वाला अनंत चतुर्दशी का व्रत इस वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन नागफन के नीचे विराजमान भगवान श्रीहरि के मध्याह्न पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। जयनगर के आचार्य मनी बाबा और झुमरीतिलैया के विनोद पांडेय के अनुसार, भाद्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11:19 बजे शुरू होकर 25 सितंबर की रात 11:08 बजे तक रहेगी। वहीं, नक्षत्र 24 सितंबर की सुबह 10:36 बजे शुरू होकर 25 सितंबर को दिन में 11:23 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अनंत चतुर्दशी का व्रत करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- रेशम के धागे को हल्दी में डुबोएं, 14 गांठ लगाएं, शतभिषा नक्षत्र में कब मनेगी अनंत चतुर्दशी भगवान अनंत की कृपा से अंत में बैकुंठ की प्राप्ति का विधान बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.