मधुबनी, सितम्बर 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। अनंत चतुर्दशी पर इस साल सिद्ध योग ,रवि योग व सुकर्मा योग बन रहा है। जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के अगले दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा और भक्ति की जाती है। मधुबनी शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि धार्मिक मत है कि अनंत चतुर्दशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं। इस दिन भक्त अपने दाहिने हाथ में 14 गांठों वाला 'अनंत सूत्र' धारण करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर को देर रात 03 बजकर 12 मिनट पर हो रही है। वहीं, 0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.