नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बॉलीवुड स्टार्स के काफी चहेते हैं। अनंत का फिल्मी स्टार्स के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। कल यानी 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। ऐसे में भला सलामन खान और शाहरुख खान उन्हें बर्थडे विश करने से पीछे कैसे रहते। दोनों खान ने अनंत के जन्मदिन पर उन प्यार लुटाते हुए बेहद खास अंदाज में विश किया है। सलमान ने अनंत संग शेयर की अनदेखी तस्वीर सलमान खान ने गुरुवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी संग खास पलों की अनसीन तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। दरअसल, सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ हंसी हुए, मजाक करते हुए कुछ तस्वीरें पर पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में सलमा...