कन्नौज, दिसम्बर 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी (एईआरओ) एवं खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों के 163 मतदान केंद्रों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ गहन चर्चा की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी बीएलओ को अनंतिम मतदाता सूची सौंपी गई, जिसे वह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर 24 से 30 दिसंबर 2025 तक प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान मतदाता अपने नाम की सूची में जांच कर सकेंगे। यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं है, नाम में कोई त्रुटि है, या कोई अन्य विसंगति पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रारूपों पर आपत्ति दर्ज करा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.