प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक के खेमईपुर गांव में तैनात रही ग्राम पंचायत अधिकारी रूबी साहू को सामुदायिक शौचालय के निर्माण में धांधली के आरोप में निलंबित किया गया था। जांच चलने के दौरान तीन महीने बाद उन्हें प्रयागराज के होलागढ़ में अनंतिम रूप से बहाल कर तैनाती दी गई। रूबी ने डीडीओ जीपी कुशवाहा से मिलकर गलत दस्तावेज दिखाए कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें अंतिम रूप से बहाल किया जाए। डीडीओ ने दिखाए गए दस्तावेज के आधार पर उनकी बहाली के लिए कहा, जिस पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने प्रतापगढ़ के डीपीआरओ से जांच आख्या मांगी। डीपीआरओ ने कोई दस्तावेज नहीं दिया। बताया कि जांच अभी तक चल रही है। मामले में नया खेल और फर्जी कागज दिखाने के बाद नया मामला बन गया। रूबी की तैनाती प्रतापगढ़ से प्रयागराज होलागढ़ हुई और उनके ख...