हरदोई, मार्च 11 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में चोरों ने निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए उनमें से तेल चोरी कर लिया। अनंगपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रात के समय निजी नलकूपों पर लगे करीब 10 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लिया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मरों से तेल गायब देखकर घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, दयाराम सिंह, राम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, जयराम सिंह तथा मुन्ना सिंह के दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हुआ है।घटना के संबंध में विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर के जेई तथा पीड़ित उपभोक्ता सर्वेश कुमार सिंह ने पचदेवरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। तेल चोरी होने के क...