मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- कॉलिज से लौट रहे अध्यापक पर बाइक सवार तीन युवकों ने जानलेवा कर घायल कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को चाकू संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक अमित कुमार राणा निवासी मीरापुर खुर्द थाना खतौली, बीते 15 दिसंबर को कॉलिज से छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जैसे ही वह मोरना मार्ग पर छछरौली स्थित तालाब के पास पहुंचे तभी अज्ञात हमलावरो ने बाईक को ज़बरदस्ती रोक कर अध्यापक अमित राणा पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया था। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि किसी मामले को लेकर युवकों की अध्यापक से रंजीश चल रही थी। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के छछरौली - भोपा मार्ग से...