बदायूं, अप्रैल 29 -- कस्बा म्याऊं में एक दुकान से अध्यापक के 40 हजार रुपए की चोरी हो गई। पीड़ित अध्यापक महिपाल सिंह ने चौकी पुलिस म्याऊं में तहरीर दी है। पीड़ित अध्यापक अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा के मूल निवासी है। महिपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक सेRs.40 हजार निकाले थे। रुपए उन्होंने एक थैली में रखकर दुकान के रैक में रख दिए थे। पानी पीने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रैक में रखी रुपयों से भरी थैली निकाल ली। थैली में उनकी चेकबुक भी रखी थी, जो चोर ले गये। पीड़ित अध्यापक महिपाल सिंह म्याऊं चौकी पहुंचकर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- हरनौत बाजार में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.