मेरठ, अप्रैल 6 -- गांव सरूरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को इंचार्ज अध्यापक सहसंरपाल जांगिड की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक हो गया और कई छात्र अपने प्रिय शिक्षक को विदाई देते समय भावुक नजर आए। वहीं, ब्लॉक स्तर से पहुंचे शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अध्यापक को शॉल ओढ़ाकर, व माल्यार्पण करते हुए प्रतीक चिन्ह और रामायण भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रचना शर्मा, मोहन दत्त शर्मा, संजय शर्मा, सुदेश कुमार, विनीत कुमार, देवाशीष, पायल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.