बदायूं, मार्च 30 -- ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं प्रधानाध्यापक स्थानीय प्राधिकारी उन्मुखीकरण कार्यशाला को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा निष्पक्ष एवं बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है। विधायक ने कहा कि अध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि और सेवानिवृत्त शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वे सदैव समाज को पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा और नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो योजना बनाई उसे देश याद रखेगा। उन्होंने कहा प्री प्राइमरी, प्राइमरी, और अपर प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा ही रीढ की हड्डी है जिसका मजबूत होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे महेंद्र पाल सिंह, शाकिर अली खान, और...