अध्यापकों में बांटा गया जनगणना किट
मिर्जापुर, मई 19 -- जिगना (मिर्जापुर)। जनगणना अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को जनगणना किट वितरित किया गया। नायब तहसीलदार (छानबे) गरिमा यादव व (पहाड़ी) विशाल कुमार शर्मा ने जनगणना किट वितरण किया। बीईओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 579 अध्यापकों को जनगणना किट वितरण किया गया। जबकि एक पखवाड़े पहले नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान पूरा हो चुका है। नायब तहसीलदार गरिमा यादव ने बताया कि 22 मई से जनगणना अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। हीट वेव की परवाह नहीं करते हुए दिन दोपहरी में जनगणना किट लेने पहुंचे अध्यापकगण हलकान दिखाई पड़े। रमेश चौबे, महीप शुक्ला, अवधेश दुबे, रवीश अग्रहरि, किशोरी लाल आदि अध्यापकों ने बताया कि हीट वेव के मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.