फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- शमसाबाद। डायट रजलामई में तीन दिवसीय अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षण सहज ढंग से कराया गया। इसमें अध्यापकों को कक्षा कक्ष में अंग्रेजी को सरल ढंग से पढ़ाने, बच्चों को समावेशी शिक्षा दिये जाने पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने अंग्रेजी को सरल और वर्तमान के अनुरूप और रटाने की बजाय समझाने पर जोर देने को कहा। प्रशिक्षण प्रभारी निधि आदि की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.