लातेहार, अप्रैल 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के गढ़वाटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल प्रांगण में सहायक अध्यापक संघ की रविवार को बैठक हुई। बैठक में अध्यापक संघ ने अब तक उनकी छह सूत्री मांगो पर सरकार द्वारा विचार नही किये जाने पर रोष प्रकट किया। अध्यापकों ने 18 अप्रैल से रांची में मुख्यमंत्री आवास के सामने मांगो को लेकर धरना -प्रदर्शन और आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। पूरे राज्य के 45 हजार आंकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापको के इस आमरण अनशन में शामिल होने की जानकारी दी गई। अध्यापकों ने रोष जताते हुए कहा कि उनके साथ सरकार ने वादा खिलाफी की है। इस कारण उन्हें आंदोलन छेड़ने का निर्णय लेने पर विवश होना पड़ा है। अध्यापक संघ ने आमरण अनशन से पहले अपनी मांगों को लेकर कार्यक्रम भी तय किये हैं। उसके तहत पांच अप्रैल को सभी प्रखण्ड कमेटी की बैठक करने, 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.