आरा, मार्च 7 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार अंचलीय अध्यात्म चिंतन मंडल के 53वें वार्षिकोत्सव सह अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को पुरहरा गांव में हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न जाति-वर्ग के किसान एवं गृहस्थ शामिल होकर धार्मिक और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। वक्ता, श्रोता और भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन के माध्यम से मानवीय मूल्यों की उन्नति पर सामूहिक सत्संग किया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन चौरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंशु राय और चौरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रमेश राय ने फीता काटकर किया। मंडल के अध्यक्ष अवधेश राय ने बताया कि नौ मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बनारस, गया, देवरिया और बक्सर सहित कई स्थानों से धार्मिक-आध्यात्मिक वक्ता एवं भजनानंदी पुरहरा गांव पहुंचे हैं, जो आयोजन को प्रभावी बनाएंगे। साथ ही सहार, अगिआंव, तरारी और पीरो क्षेत...