गोड्डा, मार्च 24 -- अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधुरा -लाडली कृष्णा प्रिया अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधुरा -लाडली कृष्णा प्रियातस्वीर 04 ,05ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेशम नगर भगैया के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जहां मंचासिन सुप्रसिद्ध कथावाचिका लाडली कृष्णा प्रिया जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म हो और आदर्श महापुरुषों के प्रेरक जीवन चरित्र हो तो उसके भीतर से सकारात्मक ऊर्जा होती है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा है। अध्यात्म एक जीवन निर्माण का मूल सूत्र हैं, दिशा हैं पथ हैं। मानव मात्र के लिए अध्यात्म महत्वपूर्ण हैं। जीवन की शुरुआत संस्कारों से होती हैं और संस्कार हमें अध्यात्म स...