गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में यूजीसी-नेट/जेआरएफ प्रिपरेशन क्लासेज के लिए स्थापित नेट लर्निंग सेंटर के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. संदीप कुमार मिश्रा ने रिसेंट ट्रेंड्स इन मेथाडोलॉजी ऑफ सोशल साइंसेज विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो. संदीप कुमार मिश्रा ने क्वालिटेटिव एवं क्वांटिटेटिव मेथडोलॉजी के अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सामाजिक विज्ञान में मल्टीपल अप्रोच अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्रिटिकल थिंकिंग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि क्रिटिकल अप्रोच के साथ अध्ययन करने से विषय की गहन समझ विकसित होती है और सफलता प्राप्त होती है।कार्यक्र...