हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। नि.सं. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रतीक्षालय सभागार में 'हमारी कलेक्टर दीदी' कार्यक्रम के पांचवे संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर, गुरुकुल विद्यालय हाजीपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभई, जीए इंटर कॉलेज हाजीपुर तथा डायट, हाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: रोज 9-12 घंटे की पढ़ाई, सेल्फ स्टडी, तीसरे अटेंम्प्ट में UPSC किया फतहकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने भविष्य, करियर विकल्पों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं...