बिहारशरीफ, जून 20 -- अध्ययन : जिले की सड़कों के बीच 14 तीखे मोड़ हादसे के बन रहे मुख्य कारण रंबल स्ट्रीप व साइनिंग बोर्ड लगाने का डीटीओ को दिया गया प्रस्ताव अधिकारियों की टीम ने ब्लैक स्पॉट का किया अवलोकन फोटो : डीटीओ : सरमेरा के गोपालबाद के पास स्थित खतरनाक मोड़ का निरीक्षण करते डीटीओ रंजीत कुमार, यातायात डीएसपी खुर्शीद आलम, एमवीआई, पथ निर्माण के अभियंता व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले के 14 तीखे मोड़ यानि ब्लैक स्पॉट काफी खतरनाक हैं। इस कारण इन जगहों पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे बचने के लिए अधिकारियों की टीम ने ब्लैक स्पॉट का अवलोकन किया है। इसके बाद रंबल स्ट्रीप व साईिंनग बोर्ड लगाये जाने के लिए जिला परिवहन विभाग (डीटीओ) को प्रस्ताव दिया गया है। अधिकारियों ने महीनों के अध्ययन के बाद यह खोज निकाला है कि इन मोड़ों पर न...