छपरा, जून 8 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला परिषद की सियासत ने एक बार फिर अध्यक्ष - उपाध्यक्ष की धड़कनें बढ़ा दी है। चार साल में चौथी बार अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की अग्नि परीक्षा होगी। एकतरफ विपक्षी उम्मीदवार वर्तमान अध्यक्ष -उपाध्यक्ष को कुर्सी से बेदखल करने के लिए पार्षदों को एकजुट करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ वर्तमान- अध्यक्ष- उपाध्यक्ष अपनी कुर्सी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दिए हैं। देखना यह है कि 12 और 13 जून को पार्षद किसको अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना रहे हैं। या फिर वर्तमान अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की कुर्सी को ही बरकरार रख रहे हैं। मालूम हो कि विगत शनिवार से ही जिला पार्षद सिलीगुड़ी, गंगटोक व दार्जिलिंग में सैर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिप अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की कुर्सी अस्थिर होने से विकास प्रभावित जानकारी मिल रही है कि दोनों पद के उम्मीदवा...