गंगापार, अप्रैल 11 -- बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष पद पर श्रीकांत तिवारी व मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल विजई रहे। अध्यक्ष पर विजई रहे श्रीकांत तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र तिवारी को शिकस्त दी। श्री कान्त तिवारी को 424 मत मिले, जबकि नरेन्द्र तिवारी को 277 मत, अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी अनिल कुमार यादव को 249, हरिशंकर मिश्र को 235 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह मंत्री पद के प्रत्याशी रहे मनोज कुमार शुक्ल को 602 व संजय कुमार मिश्र को 568 मत मिले। कुल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 1182 मत पड़े। मतदान के कुछ देर मतगणना का कार्य शुरू हुआ, लगभग पांच सौ मत गिने जा चुके थे कि इसी बीच अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने मतगणना पर संदेह जताते हुए दोबारा मतगणना करने की बात कही।...