महोबा, दिसम्बर 22 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ जिसमें अध्यक्ष,महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री आदि पदों पर निर्विरोध चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। सार्थियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को चुनाव अधिकारी सुनील कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार की देखरेख में चुनाव कराया गया। विनोद सिंह वर्मा को अध्यक्ष, रवि कुमार बौद्ध को महामंत्री, राजेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, रामसेवक प्रजापति को संगठन मंद्धी और मिथलेश कुमार को जिला संप्रेक्षक चुना गया। निर्विरोध पदाधिकारियों को चुनने के बाद पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को निस्तारण कराने...