बरेली, मई 12 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कल्याण कर्मचारी संघ का चुनाव पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन हुआ। चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर एक बार फिर रामकुमार उपाध्याय को चुना गया। क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्भय चन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पद पर राजेश शर्मा को चुना गया। क्षेत्रीय कार्य समिति में सदस्य पद पर मनीष मौर्य, सुषमा शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश मोर्य और अवधेश शर्मा ने जीत दर्ज कराई। क्षेत्रीय चुनाव प्रदेश अध्यक्ष डीके त्रिपाठी और उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रामकुमार उपाध्यक्ष ने कहा, जब तक वो उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ में है, तब तक किसी भी रोडवेज के कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अपने संगठन के माध्यम से साथियों और...