हजारीबाग, मार्च 12 -- चरही, प्रतिनिधि बहेरा पंचायत के फुसरी में रामनवमी पूजा समिति का महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को फुसरी चौक स्थित ग्राउंड में की गई। जिसमें आगामी 27 मार्च को रामनवमी पूजा सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम सिंह ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से इस बार पूजा कमेटी के नए अध्यक्ष के तौर पर अशोक सिंह, सचिव पद के लिए नीलकंठ महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकुल रविदास, कोषाध्यक्ष पद के लिए विकाश सिंह, तथा पूजा समिति के संरक्षक के रूप में करीनाथ महतो के नाम का चयन किया गया। कमेटी के द्वारा पूजा के सफल संचालन व जुलूस के लिए 20 वॉलेंटियर का भी चयन किया गया। जिसमें दयानंद प्रजापति ,शोभन प्रजापति ,रोहित प्रजापति, सोनू प्रजापति,जयलाल प्रजापति, राहुल साव, सूरज सिंह ,सुनील ...