घाटशिला, फरवरी 12 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित नागनाल कॉलोनी में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी शिलावती टुडू ने बुधवार की शाम को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिनमें सड़क, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रमुख रहीं। शिलावती टुडू ने जनता को भरोसा दिलाया कि अध्यक्ष चुने जाने पर वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने मतदाताओं से बदलाव के लिए एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि नगर पंचायत में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर सहदेव मुर्मू, विजय मुंडा, बोरेन मुंडा, लक्ष्मी महतो, सुमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.