शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- पुवायां। बार एसोसिएशन पुवायां के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर कई दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हो गया। अध्यक्ष पद के लिए इंद्रजीत वर्मा, अजय पांडेय, विजय त्रिवेदी और सुनील कुमार पाठक ने नामांकन दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, आशीष दीक्षित, कुमार गौरव शुक्ला, राम प्रताप वर्मा और रनवीर सिंह ने दावेदारी पेश की। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के दो पदों के लिए अभिनव सिंह, अनूप कुमार सिंह और अवनीश गुप्ता ने पर्चा भरा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर आकाश शुक्ला और धीरज कुमार वर्मा मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए विनय बाजपेई, ऋचिक वैश्य, रामगोपाल पांडे और सुरेश चौधरी ने नामांकन कर...