भागलपुर, मार्च 8 -- प्रखंड के कुल छह पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य के पद के लिए चल रहा नामांकन कार्य शनिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन कुल आठ अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जिनमें लगातार तीसरी बार रहमत अली, महेश्वर साह, सुशीला देवी, भोला सिंह, निरंजन कुमार आदि शामिल हैं। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए 32 लोगों ने नामांकन किया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 एवं सदस्य पद के लिए 43 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव 18 मार्च को संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...