सोनभद्र, फरवरी 28 -- घोरावल। स्थानीय तहसील में दी घोरावल बार एसोसिएशन घोरावल सोनभद्र के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा लिया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा जमा किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पर्चा लिया तथा पूर्ण करके उसे जमा कर दिया है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शुक्ला ने पर्चा खरीदा है। होली के अवकाश के कारण पांच मार्च को नामांकन पर्चा की बिक्री व उसे जमा किया जाएगा। इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रयागदास, कन्हैया प्रसाद दुबे, गुलाब सिंह, उमेश गुप्ता, प्रदीप नारायण सिंह, कमलेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.