एटा, अगस्त 13 -- संगठन सृजन अभियान में गुरुवार को ब्लॉक जलेसर अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश, एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने दावेदारों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली। जलेसर ब्लॉक अध्यक्ष के लिए आवेदन किये गये। पर्यवेक्षकों ने सभी दावेदारों से निजी तौर पर बातचीत की।पर्यवेक्षकों में एआईसीसी से आए पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चौधरी अनिल सिंह तथा पीसीसी प्रतिनिधि पौरुष शर्मा ने अलग-अलग लोगों से मिलकर विचार जाने। दावेदारी के आवेदन भी लिए। बैठक में पीसीसी सदस्य अमित अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव, सत्यदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूरी सिंह, दिवाकर नागेंद्र, पाल सिंह जादौन, बालकिशन यादव, सभासद फैजल खान, युसूफ मलिक, वर्तमान जिलाध्यक्ष आशिक अली (भोले), पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, अनिल सोलंकी, प्रेमपा...