गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में राजद समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। वह मदरसा रोड, पुरानी बाजार और बीएनटी मोड में लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। उनके साथ कई समर्थक भी शामिल थे। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग मिला तो 27 फरवरी के बाद शहर में बड़े पैमाने पर परिवर्तन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.