दुमका, फरवरी 20 -- दुमका। नगर निकाय चुनाव मैदान में दुमका नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने शुक्रवार को रसिकपुर क्षेत्र में अपने समर्थन में रैली निकाली। रैली रसिकपुर होते हुए शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पहुंची जहां रैली में शामिल समर्थकों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उनके समर्थन में नारे भी लगाए। उक्त मौके पर बिट्टू शर्मा, कालीचरण, अरविंद शर्मा, रमेश शर्मा, सोनू पंडित, बिनोद पंडित, काजू दे, कुंदन साह, निवेश सहित मुहल्ले वासी मौजुद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.