कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी कांति देवी ने मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने नगर पंचायत की समस्याओं को दूर करने का लोगों का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से अपना समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों की समस्याओं के लिए तत्पर रही है और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...