गढ़वा, फरवरी 3 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को युवा समाज सेवी महमूद आलम सीनियर की पत्नी शमीमा बानो समेत तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद के लिये 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिये तीन प्रत्याशियों शमीमा बानो, रीना देवी और पिंटू देवी ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल बन गया। उधर नामांकन को लेकर प्रशासन के द्वारा अनुमंडल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.