अध्यक्ष ने बेहतर वेज रिवीजन का दिया भरोसा
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कर्मचारियों को बेहतर वेज रिवीजन का भरोसा दिया है। कहा, प्रबंधन के साथ इस मसले पर संतोषजनक वार्ता चल रही है। उम्मीद है फलाफल जल्द निकलेगा। वे मंगलवार को यूनियन कार्यालय बिष्टूपुर में द्विमासिक कमेटी मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। दरअसल कुछ कमेटी मेंबरों ने इस मसले पर जिज्ञासा प्रकट की थी कि वेज रिवीजन कब तक होगा। उन्होंने अध्यक्ष से बोनस की तरह बेहतर वेतन समझौते की उम्मीद जताई। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें संतोषजनक वेज रिवीजन का भरोसा दिया। कहा, इसके लिए वे प्रयासरत हैं।यूनियन के 655 कर्मचारी वेज रिवीजन का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2025 से ही कंपनी कर्मचारियों का वेतन समझौता लंबित है। बोनस समझौते के मौके पर बीते 14 सितंबर को भी अध्यक्ष ने संकेत दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.