सोनभद्र, अप्रैल 18 -- डाला। नगर पंचायत डाला के वार्ड संख्या 01 स्थित धौठा टोला में विकास की नई इबारत लिखते हुए शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने लगभग डेढ़ करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले भव्य और आधुनिक बारात घर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य की स्थानीय लोगों सराहना की। शिलान्यास के पश्चात अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अक्सर बड़े होटलों या निजी लॉन पर निर्भर रहना पड़ता था, जो आर्थिक रूप से बोझिल होता था। धौठा टोला में इस बारात घर के निर्माण से अब नगरवासियों को अपने घर के समीप ही न्यूनतम खर्च पर उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास ही उनका एकमात्र संकल्प है। इस मौके पर नपं अधिशासी अधिकार...