आजमगढ़, मई 15 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन सगड़ी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव परिणाम को लेकर गुरुवार को दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। एक पक्ष के लोग जहां पुन: मतदान के लिए अड़े हुए थे, तो दूसरे पक्ष के उम्मीदवार अपनी जीत मानकर माला पहनकर घूमने लगे। इधर चुनाव समिति ने विवाद को देखते हुए 15 मई को अध्यक्ष पद के लिए दोबारा मतदान की घोषणा की है। एक पक्ष ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को सुबह तहसील बार एसोसिएशन सगड़ी के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- तहसील बार : ओमप्रकाश अध्यक्ष और विनोद सचिव निर्वाचित इसमें कुल 103 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए ओंकारनाथ त्रिपाठी और जयराम यादव मैदान में थे। मतगणना के दौरान ओंकारनाथ त्रिपाठी को 5...