दरभंगा, अप्रैल 19 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा जिला परिषद की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी 30 अप्रैल को विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक समाहरणालय के डॉ. आंबेडकर सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। जिप अध्यक्ष के विरुद्ध गत छह अप्रैल को अधियाचना दी गई थी। इस पर 47 में से 27 सदस्यों का समर्थन था। इसी आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए बैठक की तिथि तय की गई है। प्रशासन ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है। जिला प्रशासन की ओर से सभी जिला परिषद सदस्यों को पत्र भेजा गया है। अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। सदस्यों का कहना है कि बैठकों का सही तरीके से आह्वान नहीं किया जाता है। विकास योजनाओं में पारदर्शिता की कमी है और न...