गोड्डा, जनवरी 30 -- गोड्डा । गोड्डा में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से से शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद पद के लिए कई संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र नया समाहरणालय, गोड्डा से जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए प्रखंड कार्यालय, गोड्डा से वितरण किया गया। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 4 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.