अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर तथा महासचिव पद पर खुशी कुमारी की ऐतिहासिक जीत पर फारबिसगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर माहौल होली और दिवाली जैसा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता शाद अहमद, अनिल सिन्हा, जाकिर हुसैन खान, करण कुमार पप्पू, मुमताज सलाम, कफील अंसारी, अमितेश गुड्डू, अरविंद झा, श्री कुमार ठाकुर, दीपेश रजक, अनवर राज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर इरशाद सिद्दीकी एवं करण कुमार पप्पू ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में सबसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.