पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। अग्रवाल सभा पीलीभीत के आगामी चुनावों की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय अग्रवाल की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए समाज के अनेक सदस्यों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह भी पढ़ें- मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदान किए गए मनोनयन पत्र अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविवार को नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार अग्रवाल (पीपल वाले), विनय कुमार गर्ग (उपाधि महाविद्यालय) एवं राजीव कुमार अग्रवाल (टी.टी.) ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार अग्रवाल (अल्लू), शरद अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल (महातिया) मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए अभिषेक अग्रवाल, मुदित अग्रवाल (सी.ए.) तथा राजेश अग्रवाल (बिछले) ने दावेदारी पेश की है। उप मंत्री पद के लिए ...