एटा, फरवरी 5 -- बार एसोसिएशन के दूसरे गुट के चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी दिन था। अध्यक्ष, सचिव पद से एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा, सचिव पद पर संतोष कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। औपचारिक घोषणा छह फरवरी को होगी। एल्डर्स कमेटी के चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा तथा अनिल कुमार अवस्थी, सचिव पद पर संतोष कुमार यादव, सुधीर कुमार शाक्य ने नामांकन किया था। पांच फरवरी गुरुवार को नाम वापसी का दिन था। गुरुवार को अध्यक्ष पद से अनिल कुमार अवस्थी, सचिव पद से सुधीर कुमार शाक्य ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद भी सभी पदों पर सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय हो गया है। औपचारिक घोषणा 6 फरवरी को ...