भभुआ, मार्च 12 -- पेज चार की बॉटम अधौरा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल,आवागमन प्रभावित जर्जर सड़क से प्रतिदिन आते जाते हैं सैकड़ो अधौरा क्षेत्र के ग्रामीण मंत्री व विधायक के आश्वासन के बाद भी अब तक नही बनी बदहाल सड़क अधौरा,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के भभुआ अधौरा मुख्य सड़क से मुख्य बाजार को जाने वाली लगभग 500 फीट सड़क में इतना बड़े बडे़ गढ्ढे हो गये हैं कि उसपर वाहन चलाना तो दूर राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। मुख्य बाजार की बदहाल सड़क जर्जर हो गया,जिसपर वाहन चालको को चलना मुश्किल हो गया हैं। इस सड़क पर घरों से निकलने वाले नाली का गंदा पानी से गढे् में भरे रहते हैं, जब कोई वाहन आती हैं तो कीचड़ का गंदे पानी का छीटा लोगों के शरीर व कपडों पर पड़ जाता हैं। हालाकि उक्त सड़क का पीसीसी ढलाई पूर्व विधायक रामचंद्र यादव द्वारा कराया गया था, ...