भभुआ, मार्च 7 -- तेलहन फसल की क्रॉप कटिंग कराकर कृषि वैज्ञानिक ने लगाया अनुमान एक हे. खेत से 11.30 क्विंटल निकली उपज, 50 हे. में हुई है खेती (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। पहाड़ और जंगल से घिरे अधौरा प्रखंड के किसानों ने इस वर्ष 565 क्विंटल तेलहन फसल का उत्पादन किया है। इसका पता शनिवार को कृषि वैज्ञानिक व तकनीकी सहायक की देखरेख में तेलहन फसल की कराई गई क्रॉप कटिंग से पता चला है। अधौरा के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राष्ट्रीय खाद तेल तिलहन मिशन के तहत प्रखंड के गम्हरिया, सारी, खरखोली, इटही, हार गांव में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीसी की सबौर तीसी प्रभेद की खेती कराई गई है, जिसका शनिवार को समूह प्रत्यक्षण किया गया। समूह प्रत्यक्षण के नोडल अफसर जिला कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह एवं तकनीकी सहायक प्रकाश कुमार साथ मे गम्हरिया गांव के किसान के स...