चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेंड़ा निवासी राजबहादुर की 50 वर्षीया पत्नी राजमनि की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राममनी बेटे के साले केशन नारायण को देखने सतना गई थी। केशन महाराष्ट्र जाते समय जबलपुर के पास ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। जिसका इलाज सतना में चल रहा था। केशन की इलाज के दौरान मौत होने पर राजमनि अपने पति के साथ बाइक से मऊ थाना के पियरिया गांव सतना से सीधे गई थी। अत्यधिक गर्मी के दौरान शुक्रवार की रात अचानक राममनि की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर शनिवार को सुबह सीएचसी मऊ पहुंचे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुल...