आजमगढ़, मार्च 16 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम अधेड़ ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने बालिका को पैसे का लालच देकर घर के भीतर बुलाया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बालिका शाम को घर में थी। पड़ोसी 55 वर्षीय सेचूराम बालिका को पैसा देने का लालच देकर घर के भीतर ले गया। दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर दरिंदगी पर उतारू हो गया। बचाव के दौरान उसने बालिका को कई स्थानों पर दांत से काट लिया। हालांकि जैसे-तैसे बालिका अधेड़ के चंगुल से निकल भागी। उसने परिवार सहित आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार और आस-पास के लोग पहुंच गए। आरोपी सेचू राम को ...