कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के कैरामऊ गांव निवासी एक अधेड़ ने नशे में झगड़ने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी पर परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाए। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कैरामऊ गांव निवासी पचास वर्षीय कौशल किशोर शराब पीने के आदी थे। इसके चलते उनका अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार शाम को नशे की हालत में घर में झगड़ने के बाद उन्होने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगउ़ गई। जानकारी होने पर भाई राम बाबू व परिजन उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घेाषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी किशेारी देवी बदहवास हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.