कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली के जमुआ गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने बुधवार रात घर में फांसी लगा ली। फंदे में लटकते देख परिजन ने नीचे उतारा और गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिलौली गांव के रहने वाले पचास वर्षीय जयकुमार तिवारी शराब पीने के आदी थी। इसको लेकर उनका अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवर रात में उन्होंने घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। उनको फंदे में लटका देखकर अफरा- तफरी मच गई। परिजन उन्हें फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुज शुक्ला ने ज...