झांसी, मार्च 21 -- समथर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। जीआईसी रोड पर अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि रात बारिश से फसल नुकसान होने पर आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जीआईसी रोड निवासी संतोष (50) किसान थे। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बीती देर रात बारिश हुई। वहीं संतोष तड़के खेत देखने गए थे और अपने कमरे में चले गए। वहां उन्होंने पंखे के हुक के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। काफी देर तक उनकी कोई आहट नहीं हुई। जिससे परिजनों को शंका हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। संतोष का शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे उनके पैरों तले जमीन सरक गई। वह फूट-फूटकर रो पड़े। फांसी की खबर...