झांसी, मार्च 14 -- कटेरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को गांव कचनेव में कर्ज में डूबे अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर उसका शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिलने से परिजन बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि साहूकार व बैंक लगातार परेशान करते थे। इसी वजह से यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कचनेव निवासी राजू यादव (50) बेटा परशुराम यादव के पास आठ बीघा खेती थी। वह किसानी व मजदूरी करते थे। वह कुछ दिनों से परेशान थे। शनिवार को सुबह वह खेत पर काम करने की कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। वहां उन्होंने पेड़ के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। सुबह 11 बजे के करीब जब ग्रामीण वहां से निकल रहे थे तो उन्होंने गोविंद का शव फंदे पर झूलता देखा। जिससे हड़कंप मच गया। फांसी की खबर से बड़ी संख्या में ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.