उन्नाव, मार्च 6 -- अचलगंज, संवाददाता। ससुराल में रह रहे अधेड़ का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवाबगंज के अवस्थीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय रविशंकर मौजूदा समय अपनी ससुराल बदरका में रह रहा था। गुरुवार की शाम उसकी पत्नी बकरिया चराने बाहर गई थी, बेटा घर के बाहर सड़क पर दोस्तो के साथ खेलने गया था। शाम को पत्नी सुंदरी जब घर पहुंची तो कमरे में रस्सी के सहारे पति रविशंकर का शव झूलता देख चीख कर बाहर भागी। शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची बदरका चौकी पुलिस ने पूछतांछ के बाद शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पत्नी सुंदरी तथा बेटा लवकुश को पीछे छोड़ गया है। मृतक मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था जिसको लेकर पति पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.