अधेड़ का जंगल में मिला शव
सोनभद्र, सितम्बर 22 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के जंगल में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। सुकृत निवासी 42 वर्षीय बबलू पुत्र रामशरण घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पत्थर खदान में काम करता था। वह पांच छह दिनों पर घर आता था। इसी बीच सोमवार की शाम करीब पांच बजे के बाद उसका शव सुकृत के जंगल में मिला। चरवाहों ने शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि मृतक को मिर्गी आती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.